श्रद्धापूर्वक मनाया साहिबजादा बाबा फतेह सिंह का जन्म दिवस

देहरादून

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार, देहरादून के तत्वावधान में पोह महीने की संग्राद एवं साहिबजादा बाबा फतेह सिंह का जन्म दिवस कथा कीर्तन के रूप में उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर įातः नितनेम के पश्चात भाई सतवंत सिंह ने आसा की वार का सबद पोख तुखार न वीआपई कंठ मिलिआ हर नाहु एवं मेरा लागो राम सिऊं हैत, सतगुरु मेरा सदा सहाई जिन दुख का काटिआ कैत का गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर हैड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कथा करते हुए कहा कि पोह महीने में उन लोगों को दुःख नहीं होता जो लोग įभु के साथ जुड़ कर रहते हैं उनका मन įभु के रंग में रंग जाता है और įभु के दर्शनों की इच्छा जीवन लगी रहती है और वह पूरी हो जाती है। įभु का सहारा एवं की हुई सेवा जीवन में लाभ बढ़ाती है। इस अवसर पर ज्ञानी शमशेर सिंह ने साहिबजादा बाबा फतेह सिंह के जन्म दिवस की संगत को बधाई दी। वहीं गुप्त परिवार द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *