जल विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
देहरादून
उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के लिए तीन दिवसीय जल विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके तहत दूसरे दिन छात्रों को वाडिया संस्थान के सेवानिृवत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एसके पार्चा ने जलसंरक्षण और वर्षा जल संचयन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि ग्राउंड वाटर हार्वेसटिंग किस प्रकार से और कहां की जा सकती है। वैज्ञानिक डॉ भावतोश शर्मा ने जल गुणवत्ता के मानक और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। छात्रों को जल गुणवत्ता विश्लेषण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पानी को जांचने की वैज्ञानिक विधियों के बारे में जानकारी दी गई। शुक्रवार को कार्यशाला का समापन होगा। इस अवसर पर छात्रों को प्रमाण पत्र भी बांटे जाएंगे।
