समय से पूरे हों विकास कार्य: बीडीओ

चम्पावत

नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में बीडीओ और ब्लॉक कर्मियों ने मनरेगा के तहत विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीडीओ ने गुणवत्ता के अनुरुप कार्यों को करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बीडीओ कमल किशोर पांडेय ने ग्राम पंचायत शिलिंग मे अमृत सरोवर का निरीक्षण, विविल मे एएनएम सेंटर के सीसी मार्ग और प्रधान मंत्री आवास, खाईकोटमल्ला के तोक अगोड़ा मे नौला मरम्मत, तोक पन्थूडा के आजीविका पैकेज निर्माण सहित अन्य योजनाओं को मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों सहित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां ग्राम विकास अधिकारी नारायण सिंह कार्की, जेई मनरेगा आईडी शर्मा, जीआरएस पूरन बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *