यूकेड़ी ने की गढ़वाली फ़िल्म मेरु गौं को टैक्स फ्री करने की मांग
देहरादून
यूकेडी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने पहाड़ के दर्द को बयां करती गढ़वाली फ़िल्म मेरु गौं को टैक्स फ्री करने की मांग की है। राजपुर रोड स्थित सिल्वरसिटी मल्टीप्लेक्स में आयोजित शो के बाद यूकेडी नेता बीडी रतूड़ी, विजय बौडाई, सुनील ध्यानी, बिजेंद्र रावत ने फिल्म के विषय व कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि मेरु गौं में पहाड़ मूलभूत सुविधाओं के अभाव को दर्शाया गया हैं। राज्य की मांग का औचित्य तथा राज्य की राजधानी गैरसैण की प्रासंगिकता को उल्लेख किया गया हैं। पहाड़ी जन मानस को फ़िल्म को बढ़ावा देखने के लिए आगे आना चाहिए। इस फिल्म के निर्माता निर्देशक बधाई के हकदार हैं और राज्य सरकार को इसे टैक्स फ्री कर आम जनता के लिए सर्व सुलभ करना चाहिए। इस अवसर पर समीर मुंडेपी, गणेश काला, अशोक नेगी, देवेंद्र रावत, कमल कांत,किरन रावत,जे एस असवाल, एस डी पंत, मनोज मिश्रा, सागर पंवार आदि मौजूद रहे।
