सीएम ने किया कुमाऊंनी रामलीला पर शोध ग्रंथ का विमोचन

देहरादून(आरएनएस)।  संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण के पावन अवसर पर आयोजित सनातन गौरव

Read more

सीएम धामी ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद —————————————————–36,37 देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 05 महिला लाभार्थियों से संवाद कर उनके विचार भी जाने। लाभार्थियों ने केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें मिली सुविधाओं के प्रति प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को उत्तरायणी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं की व्यापक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिये राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना एवं जन कल्याणकारी योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार पर और अधिक ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे अनेक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। बागेश्वर में कीवी के उत्पादन को लगातार बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर महिला समूहों के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद के दौरान अपने समूहों के उत्पादन, विक्रय, आय आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निरंतर समूहों की मॉनिटरिंग करने तथा उनके उत्पादन को आगे बढ़ाने हेतु उनसे सुझाव लेकर उन्हें आवश्यक सहायता करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी पूजा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की लाभार्थी गीता खेतवाल, कृषि, पशुपालन और उद्यान के क्षेत्र की योजनाओं की लाभार्थी आनंदी देवी, मंजू बोरा एवं सुनीता मेहता ने मुख्यमंत्री से संवाद किया। इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, आनन्द स्वरूप तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल उपस्थित थे।

सीएम धामी ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद देहरादून(आरएनएस)।

Read more

स्वास्थ्य मंत्री बोले, पीएचसी पिलखी का उच्चीकरण होगा

नई टिहरी(आरएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने घनसाली बाजार में स्मृति नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ करते

Read more

टैक्सी यूनियन के पुनः अध्यक्ष बने बहुगुणा   

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। टैक्सी यूनियन श्रीनगर की आम बैठक डालमिया धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी

Read more

बेहतर समाज की कल्पना साकार करने का आह्वान 

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  अजीम प्रेमजी फाउंडेशन रुद्रप्रयाग द्वारा बेहतर समाज निर्माण के उद्देश्य से युवाओं के साथ तीन दिवसीय आवासीय शिविर का

Read more