चुनाव पर्यवेक्षक के फर्जी हस्ताक्षर करने पर केस

हरिद्वार। रुड़की हरिद्वार रोड स्थित आरोग्यम रेजीडेंसी में आरोग्यम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बीते मार्च माह में हुए चुनाव में चुनाव पर्यवेक्षक के फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण उच्च न्यायालय में भी विचाराधीन है। चुनाव पर्यवेक्षक राहुल अग्रवाल ने कहा कि बीते मार्च माह में आरोग्यम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर चुनाव संपन्न कर दिया। जबकि उनको पता तक नहीं है। इस संबंध में रेजिडेंस की एक सामान्य बैठक भी की गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गलत तरीके से चुनाव संपन्न कर दिए गए। इस संबंध में फर्जी तरीके से चुनाव प्रक्रिया को पूरा करते हुए बंद लिफाफे भी उनके नाम से जारी किए गए। लेकिन उन्हें वह लिफाफे तक नहीं मिले। थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र शाह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *