लखनऊ एयरपोर्ट और चारबाग बस डिपो पर तस्करी का सोना पकड़ा
लखनऊ
लखनऊ एयरपोर्ट और चारबाग बस डिपो पर तस्करी का सोना पकड़ा गया है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 86 लाख 70 हजार रुपये मूल्य सोने की तस्करी के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया है। कस्टमर विभाग ने यात्रियों के पास से लाखों का सोना पकड़ा है। उधर, नेपाल से तस्करी कर गोरखपुर से दिल्ली वाया लखनऊ जा रहा सोना देर रात चारबाग बस अड्डे से पकड़ा है। हिरासत में लिए गए तस्कर ने बताया कि वह गोरखपुर के एक सोना कारोबारी के लिए काम करता है।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि दुबई के रास्ते तस्करी होकर सोना नेपाल लाया गया है। नेपाल के बाद यह सोना गोरखपुर होते हुए लखनऊ और दिल्ली जाना है। बस के जरिए सोने की तस्करी होनी थी। गोपनीय सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने रोडवेज बस में जब छापा मारा, तब लखनऊ की टीम के साथ गोरखपुर से आने वाली बसों की जांच शुरू की गई और एक संदिग्ध युवक को दबोचा गया। जिसके पास से ढाई किलो सोना बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस युवक को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर रियाद से पहुंची फ्लाइट से कस्टम के अधिकारियों ने 86.70 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। तस्कर सोने को बेल्ट के पीछे छिपाकर ला रहा था। यात्री को गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है। सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
